क्यों जरूरी है FACE MASK और क्या है फायदे

क्यों जरूरी है FACE MASK और क्या है फायदे

चेहरे पर फैस पैक का उपयोग तो हम सभी करते है पर इसके कारणों को आज तक कोई नही बता पाया कि इसके लगाने से हमें किस तरह के फायदे देखने को मिलते है। इस प्रकार के सवाल हम सभी के मन में आते है कि फैस पैक लगाने से हमारी त्वचा पर किस प्रकार के फायदे होते है। आज हम इस आर्टिकल के द्वारा आपको कुछ ऐसी ही जानकारी से अवगत करा रहे है जिससे आप जान सकते है कि त्वचा पर लगाया जाने वाला फैस पैक आपकी त्वचा पर किस प्रकार का प्रभाव डालता है इसके उपयोग करने से आपके किस प्रकार के फायदे मिलते है।
फेसपैक लगाते समय किन बातों का रखना चाहिए:

1. फेसपैक को बिल्कुल सूख जाने के बाद हटाना, ऐसा करने से बचें. इससे त्‍वचा रूखी हो जाती है और उसमें झुर्रियां जल्‍दी आती हैं. फेसपैक जैसे ही हल्‍का सूखने लगे, उसी वक्त चेहरे को गुनगुने पानी या फिर ताजे पानी से धो लें.
2. फेसपैक हमेशा नहाने के बाद लगाएं. अधिकतर लोग नहाने से पहले ही फेसपैक लगाते हैं लेकिन ऐसा करने से बचें. नहाने से पहले फेसपैक लगाने से चेहरे की नमी कम होने लगती है. जबकि नहाने के बाद त्‍वचा के पोर्स खुल जाते हैं और फेसपैक चेहरे के अंदर तक पहुंचकर इसकी रौनक बढ़ाने का काम करता है.
3. फेसपैक को सीधे ब्रश से लगाने की बजाय इसे मसाज करते हुए लगाएं. ऐसा करने से फेसपैक चेहरे की अंदरूनी सतह तक पहुंचकर काम करता है. 10 मिनट की मसाज देते हुए पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें. इसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लें.
4. फेसपैक लगाने के बाद साफ चेहरे पर टोनर या गुलाबजल कॉटन से अच्‍छी तरह लगाएं. इससे त्‍वचा में ग्‍लो आएगा.
5. फेसपैक लगाने के बाद आंखें बंद करके थोड़ी देर रिलैक्‍स होकर बैठें. ऐसा करने से चेहरे की त्‍वचा को आराम पहुंचता है. फेसपैक लगाने के बाद बातचीत करने से बचें क्‍योंकि इस तरह चेहरा सिकुड़ता है. यह सिकुड़न आपके चेहरे की त्‍वचा को ढीला कर देती है.,

हम आपको फेस पैक से होने वाले होने वाले फायदे बता रहे
गहरी सफाई
रोमछिद्र –
त्वचा को हाइड्रेट करता है –
मुँहासे एंव काले दाग-धब्बों से छुटकारा
कितनी देर के लिए फेस पैक लगाएं
यदि आपकी स्किन संवेदनशील है तो मास्क को 10 से 15 मिनट तक रखें और यदि आपकी स्किन नॉर्मल है तो 20 से 30 मिनट तक मास्क को रखा जा सकता है।
मास्क को कभी भी पूरा सूखने न दें। इसे तब ही साफ कर लें जब यह सैमी ड्राई हो क्योंकि सूखा हुआ मास्क काफी कठोर हो जाता है जिसे चेहरे से निकालना काफी मुश्किल होता है। यह आपके चेहरे को नुक्सान भी पहुंचा सकता है।

यदि आपका मास्क गलती से काफी सूख गया है तो उसे चेहरे से हटाने के लिए सबसे पहले उस पर पानी के छींटें मारें, फिर उसे छुड़ाएं। मास्क को साफ करने के बाद चेहरे को तौलिए से आराम से पोंछें और मॉयश्चराइजर लगाएं।
मार्केट में बहुत सारे मास्क उपलब्ध है ओरिफ्लेम के मास्क बहुत अच्छे और असरदार है ये आपकी स्किन को देखते हुए बनाये गए है

Comments